भारतीय भाषा उत्सव 2025 (CBSE द्वारा)
विषय : भारतीय भाषाओं की एकता — बहुभाषीय अभिव्यक्ति के माध्यम से
दिनांक : 10 दिसम्बर 2025
स्थान : विद्यालय कक्षा
केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार हमारे विद्यालय दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क -v में कक्षा 6 से 9 तक के विद्यार्थियों ने 10 दिसम्बर 2025 को “भारतीय भाषा उत्सव 2025” को बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया। कक्षा-वार सभी गतिविधियों का सुचारू एवं सफलतापूर्वक क्रियान्वयन किया गया।
उत्सव का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में भारत की भाषाई विविधता, साहित्य, और सांस्कृतिक एकता के प्रति सम्मान एवं समझ विकसित करना था।
- कक्षा 6 से 9 की गतिविधियाँ -
- कक्षा 6 : संवैधानिक भाषा में ‘नमस्कार’ लेखन
कक्षा 6 के विद्यार्थियों ने भारत की विविध भाषाओं—हिंदी, बंगाली, गुजराती, तमिल, पंजाबी आदि—में ‘नमस्कार’ लिखने का कार्य किया। इस गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों ने संवैधानिक भाषाओं की समृद्धि एवं बहुलता को निकट से जाना।
- कक्षा 7: प्रांतानुसार वेशभूषा के साथ लोकगीत या कविता प्रस्तुति-
छात्रों ने हिंदी, बंगाली, तमिल, मराठी इत्यादि भाषाओं में लोकगीत प्रस्तुत कर ‘वसुधैव
कुटुम्बकम’ को सच्चे अर्थों में सार्थक बनाया।
- कक्षा 8: प्रांतानुसार वेशभूषा के साथ लोककथा प्रस्तुति -
छात्रों ने हिंदी, संस्कृत, तमिल, उर्दू इत्यादि भाषाओं में संवाद प्रस्तुत कर एकता में
विविधता का संदेश दिया।
कक्षा 9 के विद्यार्थियों ने विभिन्न भाषाओं के सुप्रसिद्ध कवियों एवं साहित्यकारों के संबंध में
समाचार-वाचन शैली में प्रस्तुति दी, जो अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं सराहनीय रही।
समापन -
कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा। विद्यार्थियों ने न केवल भारतीय भाषाओं की विविधता को जाना, बल्कि यह भी अनुभव किया कि भाषा किसी देश की पहचान और समृद्ध संस्कृति का आधार होती है।